6 अगस्त 2012 - 19:30

ईरानी पहलवान "उम्मीद नोरोज़ी" ने कल रात जॉर्जिया के पहलवान "रीवाज़ लाशखी" को हरा कर ईरान को लंदन ओलम्पिक का दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया........

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ओलम्पिक खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हो गया है।ईरानी पहलवान "उम्मीद नोरोज़ी" ने कल रात जॉर्जिया के पहलवान "रीवाज़ लाशखी" को हरा कर ईरान को लंदन ओलम्पिक का दूसरा स्वर्ण पदक दिला दिया।"उम्मीद नोरोज़ी" ने इससे पहले चीन, बुल्गारिया, कज़ाकिस्तान और जापान के पहलवानों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।ईरान ने इससे पहले भी एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता है।ईरान को मीडल्स टेबिल में 24 वां स्थान है।......166